फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राजस्व वसूली की खराब प्रगति पर डीएम नाराज

Fri, 14 Jul 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में बृहस्पतिवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान वाणिज्यकर, खनन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन तथा विद्युत विभाग की प्रगति खराब मिली। नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम सुजीत कुमार ने संबंधित विभागीय अफसरों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व एवं आरसी वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरसी वसूली में भी अपेक्षित प्रगति नहीं मिली। सभी संबंधित अधिकारियों को तहसीलदारों से समन्वय कर आरसी वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को अमीनों के साथ बैठक कर आरसी वसूली के लिए अमीनवार लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।
उन्होंने अपेक्षित प्रवर्तन कार्य नहीं करने पर मंडी समिति के सचिव से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम जयचंद्र पांडेय, सभी एसडीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें