फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एचटी लाइन के संपर्क में आने डीजे वाहन में उतरा करंट, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Mon, 04 Mar 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के उसरापर गांव में शनिवार की रात बरात की अगवानी के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट वाहन पर लदे डीजे साउंड सिस्टम में उतरने से पांच लोग झुलस गए। इनमें से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 10 को करंट का झटका भी लगा।
विज्ञापन

बरात कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव से आई थी। शाम से ही बारिश होने लगी थी। बारिश कम होने पर रात करीब 11 बजे जनवासे से गाजे-बाजे के साथ बरात निकली। गांव के खड़ंजे पर डीजे वाहन के पीछे बराती डांस करते हुए जा रहे थे।
डीजे साउंड सिस्टम को बारिश से बचाने के लिए चरवा कोतवाली के काजू निवासी सतीश कुमार (19) पुत्र लल्लाराम छाता लेकर खड़ा था। रवि कुमार (19) पुत्र राम भवन अपने छोटे भाई राजेश (18) के साथ साउंड सिस्टम को पकड़े हुए था।
विज्ञापन

थोड़ी दूर पर छाता विद्युत उपकेंद्र राला की एचटी लाइन के ढीले तारों के संपर्क में आने से डीजे वाहन में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से सतीश, रवि और राजेश गंभीर रूप से झुलस गए। काजू निवासी विद्यासागर (17) पुत्र जयनारायण व मोहित (16) पुत्र रामबाबू भी झुलसे।
हादसे के बाद बिजली की आपूर्ति अपने आप बंद हो गई। आननफानन बराती व डीजी वाहन के साथ आए लोग सभी को निजी वाहन व ऑटो से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सतीश, रवि और राजेश को मृत घोषित कर दिया। विद्यासागर और मोहित को मरहम-पट्टी के बाद घर भेज दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी है। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली की लाइन दुरुस्त नहीं कराई गई।

सिर्फ सात फेरे, नहीं विदा हुई दुल्हन
उसरापर की रहने वाली अमृता की शादी कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर के रहने वाले पिंटू प्रजापति के साथ तय हुई थी। दर्दनाक हादसे के बाद वर-वधू ने सात फेरे तो लिए लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हुई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों भाई दूल्हे के पड़ोसी है।


कोखराज के उसरापर में बरात आई थी। डीजे वाहन पर लगे साउंड को भीगने से बचाने के लिए छाता लगाया गया था, इसे सतीश पकड़े था। रास्ते में बिजली के ढीले तार से यह छाता छू गया। इससे करंट उतर आया। करंट लगने से छाता पकड़ कर खड़े सतीश व साउंड के पास खड़े दो अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

- अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें