हनुमान घाट पर शनिवार दोपहर गंगा में डूब रहे एक युवक को गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। वार्ड सात नसीरपुर फरीदपुर निवासी गोविंद यादव हनुमान घाट पर एक अंत्येष्टि में शामिल होने आया था। गंगा स्नान के दौरान वह तेज धारा में बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को डूबते देखा तो शोर मचाया। घाट पर मौजूद गोताखोर मकबूल और उनके साथियों ने तुरंत स्टीमर से गोविंद को बचा लिया।