फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवीन भोजन वितरण स्थल का जिला जज ने किया उद्घाटन

Sun, 21 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला कारागार में नवीन भोजन वितरण स्थल का उद्घाटन करते जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी। सूचना विभाग
विज्ञापन
जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने डीएम शिव सहाय अवस्थी के साथ शनिवार को कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। जिला जल ने बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास व बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। कारागार परिसर में नवीन भोजन वितरण स्थल का जिला जज ने उद्घाटन किया। इसके बाद पाकशाला का निरीक्षण किया गया। अस्पताल के निरीक्षण में भर्ती 17 मरीजों के स्वास्थ्य, दवाओं व भोजन की उपलब्धता की जानकारी ली। अफसरों ने बैरकों का भी निरीक्षण किया। कारागार में स्थापित आंवला प्रसंस्करण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। आंवला उत्पाद जूस, अचार, मुरब्बा और बर्फी का अवलोकन अफसरों ने किया। मौके पर एसपी दीपक भूकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, अपर जिला जज सुमित पंवार, सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें