बालक ने बेल्ट से फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
करारी इलाके के लहना गांव में शनिवार दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक बालक ने बेल्ट से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परिवार की ओर से फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।