फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली के जर्जर तार बने मुसीबत, बिजली की आवाजाही ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 13 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बिजली के जर्जर तार उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। रोज कहीं न कहीं फाॅल्ट आता रहता है। जिस वजह से बिजली गुल रहती है। भीषण गर्मी से जूझ रहे उपभोक्ताओं की बिजली समस्या ने मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

कस्बे में करीब 10 साल पहले बिजली की लाइनों में खुले तार हटाकर एबीसी केबल खींची गई थी। यह तार अब जर्जर हो गए हैं। किसी न किसी मोहल्ले में तार गल कर टूट जाता है। इसके बाद सूचना पर बिजलीकर्मी तार जोड़ने के लिए शटडाउन लेते हैं। एक जगह फॉल्ट आने पर पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इन दिनों बिजली के बढ़े लोड के कारण मरम्मत के बाद भी लाइनें चल नहीं पा रहीं हैं। स्थिति यह है कि कर्मचारी एक जगह लाइन ठीक करते हैं तो दूसरी जगह खराबी जा जाती है। कस्बे के मुनि जायसवाल ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे मंझनपुर रोड पर यूनियन बैंक के पास बिजली का केबल जलने लगा। सूचना पर बिजलीकर्मी बनाने आए। 11.15 बजे तार जोड़कर सप्लाई शुरू की। इसके 15 मिनट बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई। यही सिलसिला रात भर चलता रहा। विकास मोदनवाल और अंकित गुप्ता ने बताया कि सोनारन टोला, इंदिरा नगर, अशोकनगर, आजाद नगर में अक्सर केबल गल कर गिरते रहते हैं। अफसर इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-
गुर्रा वाले तार को लगाए 10 साल हो गए हैं। कस्बे में लोड काफी बढ़ गया है। केबल भी जर्जर हैं। इन्हें बदलवाने की जरूरत है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भीषण गर्मी में तार टूट कर गिर रहे हैं। दीपक वर्मा, करारी
विज्ञापन


-
भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से जीना मुहाल हो गया है। स्थिति यह हो गई है कि 20-20 मिनट में बिजली आती-जाती रहती है। दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात मुश्किल से गुजरती है।
पारुल गुप्ता, करारी


करारी कस्बे में गर्मी की वजह से लोड ज्यादा बढ़ रहा है। इस वजह से बिजली उपकेंद्र का सीटी ब्लॉस्ट हो गया था। उसे ठीक करा दिया गया है। बिजली के तार जहां भी जर्जर हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा काफी उपकरण बदलने लायक हैं। कुछ बदल भी दिए गए हैं। अन्य के प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आदर्श केसरवानी, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें