फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू स्टेशन पर श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 09 Nov 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। चौरीचौरा एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। वाराणसी से शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा दर्शन के लिए आ रहे परिवार को सिराथू रेलवे स्टेशन में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हुए। सभी का सीएचसी सिराथू में इलाज कराया गया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



वाराणसी के सारनाथ निवासी अजीत कुमार मौर्या बुधवार को रिश्तेदार शिवम के बेटे का मुंडन कराने रिश्तेदारों के साथ चौरीचौरा एक्सप्रेस से सिराथू रेलवे स्टेशन आ रहे थे। प्रयागराज जंक्शन पर शहर के अल्लापुर निवासी गीता सोनकर और उनका उनका बेटा ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान गीता व अजीत के घरवालों के बीच सीट को लेकर कुछ विवाद हो गया। गीता को भी शीतला धाम जाना था।



सिराथू में गीता की बहन ब्याही है। गीता के बेटे ने फोन पर अपने रिश्तेदारों को विवाद की जानकारी दी। ट्रेन करीब 11 बजे जैसे ही सिराथू पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने अजीत व उसके घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोग जान बचाकर भागे तो उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। हंगामा देख प्लेटफार्म में जीआरपी पहुंची लेकिन तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन




मामले में अजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर दी गई है। उनका कहना है कि महिला के बेटे ने उनके बुजुर्ग दादा से बदसलूकी की। विरोध करने पर अपने करीबियों को बुलवाकर उन्हें पिटवा दिया। घटना में पूजा मौर्या (28) पत्नी शिवम, शीला और उनके पति सुरेश व उसे चोट आईं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग मुंडन कराने चले गए।



वहीं गीता ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीछे से आए सात-आठ लोगों ने उसके गले से सोने की चेन व कान का झुमका छीन लिया। बेटे की चेन भी छीनी गई है।







ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें