फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू विधान सभा क्षेत्र के विकास पहली प्राथमिकता : पल्लवी

विज्ञापन
सिराथू के अवरैनी गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन करती विधायक पल्लवी पटेल। संवाद
विज्ञापन
विधायक पल्लवी पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने तीन सड़क और नाली निर्माण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार को विधायक पल्लवी पटेल ने औरेनी, जहांगीराबाद और जवई पड़री गांव में करीब 31 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत तीन विकास परियोजनाओं का फीता काटकर शुभारंभ किया। औरेनी में औरेनी से लोखरीपुर मिनी सचिवालय होते हुए तालाब तक लगभग 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली का निर्माण 13.41 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं जहांगीराबाद में सोहनलाल के घर तक 10.39 लाख रुपये तथा जवई पड़री में 7.26 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधायक निधि का उपयोग जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें