एसडीआरएफ टीम के नदी में दूसरे दिन सोमवार को काफी खोजबीन के बाद भी सत्यम यादव का कोई सुराख नहीं लगा। ऐसे में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि बिजौरा गांव के गिरजा शंकर यादव का बड़ा बेटा सत्यम यादव (20) सोढि़या गंगा घाट पर बड़ी बहन को वीडियो कॉल कर नदी में कूद गया था। एसडीआरएफ की टीम रविवार को भी नदी में उसकी तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को फिर एसडीआरएफ की टीम सुबह से शाम तक सत्यम यादव की तलाश में जुटी रही लेकिन निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद सत्यम यादव का कुछ पता नहीं चला। संवाद