फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आज विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे डिप्टी सीएम

Tue, 27 Jun 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विकास कार्यों की हकीकत से रूबरू होने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को कौशाम्बी आएंगे। यहां पर वह न केवल वह अफसरों के साथ बैठक करेंगे, बल्कि विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अफसरों के दावों की हकीकत भी परखेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार सुबह 10:40 बजे हेलीकाप्टर से टेवां स्थित पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। इसके बाद 10:45 बजे मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ विचार बैठक में शामिल होंगे। फिर 12 बजे कलक्ट्रेट के सम्राट उद्यन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
दो बजे के बाद जिले में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। डिप्टी सीएम दौरे की खबर मिलने के बाद से ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया। हर विभाग के अफसर विभागीय योजनाओं की प्रगति का लेखाजोखा दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के पास ही स्वास्थ्य विभाग भी है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की धड़कनें भी बढ़ी रहीं। संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत आसपास के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। कहीं कोई खामी न रह जाए, इसे लेकर अफसर सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें