फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले  : प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, परिवारवाद करने वालों का सुपड़ा होगा साफ

Mon, 15 Dec 2025 06:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत गृह नगर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि परिवारवाद करने वाली समाजवादी पार्टी का प्रदेश में सूपड़ा साफ होगा। 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन
सिराथू पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत गृह नगर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि परिवारवाद करने वाली समाजवादी पार्टी का प्रदेश में सूपड़ा साफ होगा। 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। प्रदेश व केंद्र सरकार के बेहतर कार्य के चलते जनता पार्टी के साथ खड़ी है।

उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जिले में एसआईआर की सफलता पर बूथ लेवल अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी घुसपैठिया अब नहीं रह सकेगा। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के बाद सभी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

सोमवार दोपहर डिप्टी सीएम सयारां डिग्री कॉलेज में बने हेलीपैड पहुंचे। जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद डिप्टी सीएम पैतृक आवास सिराथू पहुंचकर मां धनपति देवी का आशीर्वाद लिया।

यहां थोड़ी देर रुकने के बाद डिप्टी सीएम मां शीतला अतिथि गृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कड़ा धाम में करंट से युवक की मौत पर संवेदना जताई। इस मौके पर चायल विधायक पूजा पाल, पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, वीरेंद्र फौजी और सोमेश्वर तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें