खंड विकास अधिकारी चायल की कार्यशैली के खिलाफ ब्लॉक परिसर में भाकियू ने दिनभर धरना दिया। इसके बाद मांगों का पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरने का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष सांताराम ने किया। एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को सौंपे गए ज्ञापन में भाकियू ने मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर ब्लॉक में हो वसूली पर अंकुश लगाने, खराब हैंडपंपों का रिबोर कराने, ग्राम सभा उदाथू के कोटेदार द्वारा फर्जी शपथ पत्र देकर बहाल कराई गई दुकान की पुन: जांच कराने, बलीपुर टाटा के सेक्रेटरी द्वारा प्राइवेट कर्मी से कराई जा वसूली बंद कराने की मांग की गई। एसडीएम ने संगठन की मांगों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों के भाकियू के चंदू तिवारी, विजय त्रिपाठी, शंभू प्रसाद, छेदीलाल, गीता देवी, प्रेम नारायण, सुशील देवी, निराशा आदि शामिल रहीं।