Demonstration against the arbitrariness of dairy operators
- फोटो : KAUSHAMBI
डेयरी संचालकों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
मंझनपुर (संवाद)। समर्थ किसान पार्टी ने सोमवार को डेयरी संचालकों की मनमानी के खिलाफ सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद दुग्ध विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी के मुखिया अजय सोनी ने कहा कि डेयरी संचालक मनमानी पर आमादा हैं। पशु पालकों से वह औने-पौने दाम पर दूध की खरीद कर रहे हैं। इससे पशु पालकों को नुकसान हो रहा है। इसका विरोध करने पर झगड़ा करने तक के लिए आमादा हो जाते हैं। ज्ञापन में चेताया गया है कि डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संजीव तिवारी, रामसिंह यादव, राजकुमार पटेल, छोटेलाल प्रजापति, जीतू केसरवानी आदि मौजूद रहे।