समर्थ किसान पार्टी के नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ग्राम जुवरा में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के हजारों किसानों को गेहूं बिक्री में काफी दिक्कतें होती है। आसपास सरकारी क्रय केंद्र न होने के कारण किसानों को कम दाम पर फसल बेचने सेआर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जुवरा में गेहूं क्रय केंद्र नहीं खुलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।