फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेटी पैदा होने पर मांगा दहेज, पति पर मुकदमा

Wed, 12 Jun 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल के बिगहरा उस्मानपुर गांव की विवाहिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटी को जन्म दे दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद दहेज की मांग कर पति उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कौशाम्बी कोतवाली के बैगवां फतेहपुर गांव की रचना देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सरायअकिल के बिगहरा उस्मानपुर निवासी श्रवण कुमार के साथ हुई है। शराब की लत की वजह से पति ने एक-एक कर जेवर व घर की गृहस्थी का सारा सामान बेच डाला। आरोप है कि नशे की हालत में वह उसके साथ हैवानियत करने लगा।
विज्ञापन

इस बीच वर्ष 2020 में उसे एक बेटी पैदा हुई। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद पति का जुल्म और बढ़ गया और वह दहेज की मांग भी करने लगा। पति की ज्यादती से तंग आकर वह मायके चली गई और साल भर वहां रही। रिश्तेदारों के बीचबचाव और सुलह समझौता कराने के बाद वह मायके से गृहस्थी का सारा सामान, अनाज आदि लेकर दोबारा ससुराल आई, लेकिन पति की आदत में तनिक भी सुधार नहीं हुआ।
आरोप है कि वह लगातार वह अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए पत्नी को प्रताड़ित करता रहा, मायके से दहेज नहीं लाने पर वह बेटी को भी मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि कुछ दिनों पहले पति श्रवण ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया, तबसे वह मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें