फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिलाने और थानों में समझौता कमेटी के गठन की मांग

Wed, 24 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक से मिलने पंहुचे उद्योग व्यापार के प्रतिनिधि मंडल। स्रोत: व्यापारी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मंगलवार को सूबे के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि भी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे। पदाधिकारियों ने व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की। इसके अलावा प्रदेश के सभी थानों में एक समझौता कमेटी का गठन कराने की भी अपील की।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि थाने स्तर पर अगर एक समझौता कमेटी का गठन हो जाएगा तो ज्यादातर समस्याएं थाना स्तर पर ही सुलझ जाएगी। विभाग मुकदमाें के बोझ से बचेगा। व्यापारियों ने मांग उठाई कि अगर, जीएसटी एवं करदाता व्यापारियों के विरुद्ध कोई प्रार्थना पत्र आता है तो थाने पर बुलाकर के किसी भी तरह की पूछताछ की जो। उनके प्रतिष्ठान या आवास पर जाकर उनसे जानकारी करके अग्रिम कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने व्यापारी नेताओं को भरोसा दिया कि इस पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से वार्ता कर जल्द ही निर्णय लेंगे। इस मौके पर सचिन कंछल, प्रदीप जैन, देवेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें