फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जालसाजी कर पड़ोसी की भूमि का करा लिया बैनामा, तीन पर केस

Mon, 01 Jan 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी कर पड़ोसी की भूमि का करा लिया बैनामा, तीन पर केस
विज्ञापन

-कोखराज कोतवाली के असदउल्लापुर पट्टीपरवेजा बाद गांव की घटना
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के असदउल्लापुर पट्टीपरवेजा बाद गांव के एक किसान की भूमिधरी जमीन जालसाजों ने अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने नाम बैनामा करा लिया। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। असदउल्लापुर पट्टीपरवेजा निवासी नवनीत कुमार ने बताया कि गांव के समीप उसकी भूमिधरी जमीन है। गांव के ही राजू, अजीत और लालचंद्र ने भूलेखों में हेराफेरी करते हुए फर्जी तरीके से उसकी भूमिधरी जमीन का बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर दूसरे दिन वह आरोपियों के घर पहुंच धोखाधड़ी करने का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को पीड़ित ने जाकर मामले की नामजद शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें