फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ग्राम प्रधान के पति पर जानलेवा हमला

Tue, 23 Jul 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मनौरी बाजार में रविवार शाम कार सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान के पति पर हमला कर दिया। कार सवार बदमाशों में हॉकी और डंडे से वार किए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस को एक नामजद समेत तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रतगहां गांव की मानसी देवी ग्राम प्रधान हैं। रविवार शाम उनके पति शिव सागर पूरामुफ्ती से घर जा रहे थे। शिव सागर के मुताबिक पूरामुफ्ती से ही कार सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे थे। मनौरी ओवरब्रिज के समीप शिव सागर की कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने रोक लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने गाली गलौज कर शिवसागर पर हॉकी और डंडे से हमला कर दिया।
शोरगुल सुनकर स्थानीय लोगों को जुटता देख बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर कार समेत तीन युवकों को पकड़ लिया। चौकी लाकर पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें