फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : रेलवे लाइन पर दो टुकड़ों में मिला युवक का शव, दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव रखने की आशंका

Mon, 12 Jun 2023 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

घटना के अनुसार सोमवार की सुबह कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के भटपुरवा के पास की है, जहा एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 साल होगी। युवक ने काले रंग की फूल पैंट और हल्का काले रंग की फूल टी शर्ट पहने हुए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा के पास अप लाइन दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर एक युवक का दो टुकड़ों में शव मिलने से सनसनी मच गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का परयस किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


घटना के अनुसार सोमवार की सुबह कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के भटपुरवा के पास की है। यहां एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 साल के आसपास होगी उसका शव बरामद हुआ। युवक के शरीर पर काले रंग की फूल पैंट और हल्का काले रंग की फूल टी शर्ट है। रेलवे लाइन पर उसका शव दो टुकड़ों में मिला। युवक की गर्दन उसके धड़ से अलग पड़ी हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कही और कर उसके शव को रेलवे लाइन पर रख दिया गया।

घटना की सूचना अपर पहुंची कोखराज थाना की भरवारी चौकी पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी थानों और पड़ोसी जिले में भी सुचना दे दी है। शव की जल्द ही शिनाख्त कर लिया जाएगा। शिनाख्त के बाद ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें