फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 17 Mar 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव में शनिवार सुबह युवक का शव गोशाला में फंदे से लटका मिला है। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गौसपुर कटहुला गांव निवासी बांके लाल पाल दूध का कारोबार करते हैं। उनका बेटा अजय पाल (22) कारोबार में हाथ बंटाता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल होने गया था। वहां से लौट कर रात करीब 11 बजे वह कपड़े बदल कर घर से करीब सौ मीटर की दूर स्थित गोशाला में सोने के लिए चला गया। सुबह परिजन गोशाला पहुंचे तो अजय का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। युवक ने नॉयलान की रस्सी से फांसी लगाया था। परिवार के लोग घटना के पीछे कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें