फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ससुर खदेरी नदी में मिला महिला का शव, जंगली जानवरों ने नोंचा

Sun, 21 Jan 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट थाने के काठगांव के समीप एक महिला का शव मिला है। महिला के अंगूठे को जंगली जानवरों ने नोंचा और खाया था। महिला के शव जानवर के पंजे के निशान थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के बार्डर पर स्थित काठगांव के समीप एक 35 वर्षीय महिला का शव ससुर खदेरी नदी में उगी झाड़ी में मिला। शाम को नदी की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर सीओ चायल मनोज रघुवंशी, इंस्पेक्टर पिपरी दिनेश सिंह परिहार व इंस्पेक्टर एयरपोर्ट थाना (प्रयागराज) अरुण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला काले रंग का स्वेटर, लाल, पीली और नीले रंग की छाप वाली साड़ी, आसमानी रंग का ब्लाउज पहने थी। महिला के दाहिने हाथ का अंगूठा जंगली जानवर नोंच ले गए थे। शव के ऊपर कई जगह पंजे के निशान भी मिले। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार ने बताया की शव एयरपोर्ट कोतवाली के सीमा में होने प्रयागराज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें