फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करारी के युवक का जंघई में रेलवे लाइन पर मिला शव

Wed, 24 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक संदीप की फाइल फोटो।
विज्ञापन
क्षेत्र के थांबाअलावलपुर गांव के एक युवक की जंघई रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव घर आया तो परिजन बिलख पड़े। रात में ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

करारी के थांबा अलावलपुर निवासी संदीप कुमार यादव( 22 ) पुत्र बच्चा लाल जंघई क्षेत्र में रहकर जेसीबी चलाता था। मंगलवार को सुबह सूचना मिली कि संदीप का शव प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के जंघई रेलवे लाइन के किनारे पड़ा है।
जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो परिजन रोने लगे। रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चा लाल का कहना है कि संदीप करीब डेढ़ माह पूर्व घर से गया था। शनिवार रात उससे बात भी हुई थी।
विज्ञापन

तीन भाइयों में दूसरे नंबर के संदीप ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंका गया? इस बारे में उसके पिता बच्चालाल का कहना है कि अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।
-
हादसे में बाइक सवार घायल
भरवारी। कोखराज निवासी शहरूख को रविवार शाम कादीपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद

पिटाई से भाई-बहन जख्मी
मंझनपुर।कोखराज कोतवाली के महमदपुर निवासी बुधराम ने बताया कि सोमवार शाम बच्चों के विवाद में पड़ोसी नीरज ने भाइयों के साथ मिलकर उसके बेटे अमन, पवन व बेटी चांदनी को बेरहमी से पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें