फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 26 घंटे बाद यमुना में उतराता मिला हरियाणा के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट स्थित यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने वाले हरियाणा के युवक का शव 26 घंटे बाद उतराता मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहान कोतवाली इलाके के बिलबिलान गांव निवासी हरवीर सिंह (30) की ससुराल चित्रकूट जिले के रुपौली गांव में थी। बुधवार को हरवीर अपनी पत्नी रानी व बेटी तमन्ना के साथ ससुराल जा रहा था। रानी देवी के मुताबिक वह अपनी गोद में बेटी तमन्ना को लिए थी। सिर पर उसने कपड़ों से भरा बैग रखा था।
महेवाघाट तक वह लोग बस से पहुंचे। यहां के बाद सभी पैदल यमुना पुल पार करने लगे। रानी के मुताबिक हरवीर उससे आगे चल रहा था। अचानक न जाने क्या हुआ, उसने बीच धारा में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को हरवीर की खोजबीन के लिए नदी में उतारा,लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 घंटे बाद बृहस्पतिवार को हरवीर का शव नदीं में उतराता मिला। रानी के मुताबिक किसी का विवाद नहीं था। हरवीर ने शराब भी नहीं पी थी। अचानक न जाने क्या हुआ कि उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। इंस्पेक्टर रोशन लाल के मुताबिक किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें