क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के पास शनिवार सुबह लगभग 35 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। मृतक सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की लोअर पहने था। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।