फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 30 Jan 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्सराई गांव में रविवार रात एक आम के बाग में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। युवक के पिता का आरोप है कि पत्नी व ससुरालियों के अपमान से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रक्सराई निवासी रामअधार उर्फ संजय (30) महाराष्ट्र के कल्याण शहर में रहकर कपड़ों की सिलाई करते थे। इन दिनों वह घर आए थे। पिता जोद्धार ने बताया कि रविवार शाम वह घर से खेतों की ओर शौच करने की बात कहकर निकला था। कई घंटे बाद जब वह घर वापस नहीं आए तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे।
खोजबीन के दौरान रात करीब नौ बजे गांव के बाहर आम के बाग में एक पेड़ पर राम अधार का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव देख घरवाले चीख पड़े। खबर जंगल में आग की तरह फैली तो बाग में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया फिर शव नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मृतक रामअधार के पिता ने बताया कि उसके बेटे संजय की शादी 11 साल पहले पिपरी कोतवाली के हरदरमऊ गांव की रंजना से हुई थी।शादी के बाद से ही पत्नी का आचरण ठीक नहीं होने से संजय आहत रहता था।
बताया कि पिछले दिनों रंजना मायके चली गई थी। वह ससुराल आने को नहीं राजी थी। 15 जनवरी को प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। हालांकि, बाद में फिर से वापस आकर मायके में ही रह रही है।
आरोप है कि रंजना को बुलाने गए संजय को ससुरालियों ने पीटकर भगा दिया था। ससुराल में हुए अपमान से वह परेशान रहता था। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें