फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को मिली धमकी, तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
चायल तहसील परिसर में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
एक अधिवक्ता को इलाके के ही दबंग ने जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर खफा अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में एसडीएम का दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पहुंचे सीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया।
विज्ञापन

चायल तहसील के हौसी निवासी प्रवेश कुमार यादव अधिवक्ता हैं। इन दिनों वह चायल तहसील में प्रेक्टिस करते हैं। उनका आरोप है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे जब वह अपना काम खत्म कर घर जा रहे थे, तभी इलाके का ही एक दबंग अपने पांच साथियों को लेकर पहुंचा।
आरोपियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। विरोध करने पर दबंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ ही विपक्ष का मुकदमा नहीं लड़ने की चेतावनी दी। इसे लेकर नाराज वकीलों ने सोमवार को तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पहुंचे सीओ श्यामकांत ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। सीओ ने बताया कि धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें