फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दूधिए को टक्कर मारकर रोडवेज से भिड़ी डीसीएम, बस पलटी

Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूधिए को टक्कर मारकर रोडवेज से भिड़ी डीसीएम, बस पलटी
विज्ञापन

- कोखराज कोतवाली के चाकवन के पास हाईवे में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चाकवन के समीप साइकिल सवार दूधिए को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार डीसीएम ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। घटना में रोडवेज सड़क किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि बस खराब होने के कारण उसमें कोई मुसाफिर नहीं था। वहीं, पुलिस ने घायल दूधिए को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैै।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र कशिया पश्चिम निवासी सरोज साहू दुग्ध का व्यवसाय करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह दूध बांटकर घर लौट रहे थे। चाकवन के समीप कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही डीसीएम ने सरोज को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे दो दिन से खराब खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। घटना में बस सड़क किनारे पलट कर खाई में चली गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सरोज को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें