फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बारिश लुढ़का दिन का पारा, सर्द हवाएं

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई
विज्ञापन

दिन में भी करीब डेढ़ घंटे गिरा पानी

फोटो संख्या- 09, 11, 12
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बृहस्पतिवार को हुई करीब 22 मिलीमीटर बारिश ने सर्दी बढ़ा दी। सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिन में भी पानी गिरा। सर्द हवाएं चलीं।

बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर सुबह छह बजे तक होती रही। इसके बाद दिन में 12 बजे फिर से पानी गिरने लगा और एक बजे तक होती रही। बुधवार को अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बृहस्पतिवार को 27 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन


ठंड का असर जनजीवन पर दिखाई पड़ा। ओसा रोड निवासी अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अमूमन रोज बेटे को स्कूल छोड़ने स्कूटी से ही जाता था। बारिश और सर्दी को देखकर कार निकालनी पड़ी। कस्बे के ही अनूप अग्रहरि ने बताया कि भरवारी से सुबह सात बजे कानपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। बारिश की वजह से निकल ही नहीं पाया।
विज्ञापन


चक नगर की शांति कुशवाहा ने बताया कि सुबह बेटा पूरी तरह ठीक था। बस से स्कूल जाते समय रास्ते में सर्दी लग गई। तबीयत खराब हुई तो लंच से पहले ही लाना पड़ा। फिर जिला अस्पताल में उपचार कराया तो राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें