फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पति की हरकत से आजिज थी बहू, मायके वालों को बुलाकर पिटवाया

Wed, 31 Jul 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पहाड़पुर गांव में बुजुर्ग को पीटने का वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में पति की हरकत से नाराज बहू ने अपने मायके वालों को बुलाकर ससुरालियों को जमकर पिटवाया। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग अपने बेटे की गलत हरकत पर नकेल नहीं लगा रहे।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि प्रधान की सूचना के बाद यूपी-112 पुलिस भी पहुंची लेकिन थानेदार ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इन्कार कर रहे हैं। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
पहाड़पुर गांव निवासी राजकरन की शराब पीने की लत थी। शराब के नशे में वह अक्सर घर में हंगामा करता था। सोमवार रात भी शराब पीकर वह नग्नावस्था में घर के बाहर पड़ा था। इसकी जानकारी किसी ने प्रधान राजकिशोर चौरसिया को दी।
विज्ञापन

प्रधान की सूचना के बाद यूपी-112 पुलिस भी मौके पर आई लेकिन मामला एक ही परिवार का होने के कारण वापस चली गई। यह बात राजकरन की पत्नी को खराब लगी। उसने मंगलवार को फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया।
आरोप है कि मायके पक्ष से आए लोगों ने राजकरन के पिता छेद्दू को बेरहमी से पीटा। बीचबचाव के लिए जो भी पहुंचा उसे भी पीटा गया। हालत यह हुई कि बुजुर्ग छेद्दू के कपड़े तक फट गए। इसकी सूचना फिर प्रधान ने पुलिस को दी।
पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। दोनों पक्ष को कोतवाली बुलाया गया। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस बाबत थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राम का कहना है कि उन्हें न तो किसी ने सूचना दी व ही नहीं वीडियो के बारे में जानकारी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें