फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने विवाहिता के साथ किया दुराचार

Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल पुलिस अब इतनी मनबढ़ हो गई है कि वह घटना छिपाने में लग जाती है। इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता की पड़ोसी ने अस्मत लूट ली और इस घटना को दो दिन तक पुलिस दबाने में लगी रही। जबकि हवस मिटाने के बाद युवक ने विवाहिता को कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। आरोप है कि दो दिन तक पुलिस एफआईआर लिखने में आनाकानी करती रही। हालांकि बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार की रात घर पर अकेली थी। परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। बताया कि घर में अकेली देख रात में पड़ोस का रहने वाला एक युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। जब तक वह युवक की मनसा को भांपती। युवक दबोच कर उसे बंद कमरे में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पड़ोसी की दरिंदगी से विवाहिता सहमी रही। दूसरे दिन घर लौटे परिजनों को आपबीती बताया।

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। आरोप है कि दो दिन तक पुलिस उसे इधर-उधर टरकाती रही। अफसरों के हस्तक्षेप पर बृहस्पतिवार को सरायअकिल पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। मामले में एसओ सरायअकिल पीके यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 पिपरी इलाके के एक गांव में शुक्रवार की सुबह खेत से घर लौट रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और मनचले युवक को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें