फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलने की बंदिश पर विवाहिता ने निगला जहर

Tue, 29 May 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
poision
विज्ञापन
 प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर पहुंची करारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करारी इलाके की रहने वाली युवती का प्रेम संबंध पड़ोसी गांव के युवक से था। घरवालों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने डेढ़ साल पहले युवती की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले युवक से कर दी। शादी के बाद विवाहिता का पति सऊदी अरब कमाने के लिए चला गया।

विवाहिता अपनी ससुराल में रह रही थी। सोमवार को वह बिना किसी से बताए ससुराल से प्रेमी के घर चली गई। इसकी जानकारी जब विवाहिता की मां को हुई तो वह प्रेमी के घर पहुंची और जबरन बेटी को अपने साथ ले आई। यहां मां-बेटी के बीच झगड़ा हुआ। विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर रात में विवाहिता ने जहर खा लिया। मामले की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वह उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने लगे। इसी बीच विवाहिता ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी विवाहिता की मां ने करारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें