फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सामने पत्नी को पीटकर मार डाला

Mon, 28 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में शराब के नशे में धुत पति ने शनिवार रात पत्नी मंजू देवी (26) को मासूम बच्चों के सामने ही पीटकर मार डाला। बड़े बेटे ने ही घटना की असलियत पुलिस के सामने उजागर की। मासूम के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन


    करारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी लालमन ने अपनी बेटी मंजू देवी की शादी पांच साल पहले समसपुर के धर्मेंद्र पुत्र बांकेलाल के साथ की थी। धर्मेंद्र शादी-ब्याह में लाइट की सजावट का ठेका लेता है। धर्मेंद्र छह भाइयों में तीसरे नंबर का है। शराब पीकर आए दिन हंगामा करने के कारण उसको पिता ने घर से अलग कर दिया था। शुक्रवार की शाम को धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। बड़ा बेटा विवेक व अनुराग पढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।

इससे नाराज पति ने मंजू को बेल्ट से पीटा। इससे उसके शरीर में काले स्याह निशान पड़ गए। इससे नाराज मंजू ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसकी जानकारी धर्मेंद्र को हुई तो उसने दोबारा मंजू को पीटा। विवेक व अनुराग के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे चरवा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर आए मायके वालों ने मामले में दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। चरवा थाने की पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बड़े बेटे विवेक ने हकीकत बताई। उसने पुलिस को बताया कि अंकल...अंकल...पापा ने मम्मी को मारा, मर गई। तो पुलिस ने मामला दर्ज कर धर्मेंद्र व उसके पिता बांकेलाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें