फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर तीन बार तलाक कहकर खत्म किया रिश्ता

Tue, 29 May 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
traiple talaq
विज्ञापन
 भरवारी कस्बे की एक महिला से उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की। जेवरात भी छीन लिया। पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले की सलमा बेगम ने बतायाकि उसका पति वकील अहमद कमाने के लिए परदेश में रहता है। घर पर वह तीन बेटे और एक बेटी के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक पुराने एक मुकदमे में सुलह के लिए सास, ससुर, ननद व नंदोई उसपर दबाव बनाते हैं। समझौता नहीं करने पर इन लोगों ने पति को बहका दिया। जिसकी वजह से 24 मई को फोन करके पति ने तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद आरोपी ससुरालियों ने विवाहिता के पूरे गहने छीन लिये।

आरोप है कि उसे घर से भगाने की भी कोशिश की। नहीं भागने पर डंडे से पीटा। इससे परेशान पीड़िता ने सोमवार को एसपी को तहरीर दे दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोखराज इंस्पेक्टर को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में कोखराज कोतवाल यागेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें