फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकी मिली कारोबारी की लाश

Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पल्टीपुर के कारोबारी सुनील सोनकर की मीरापुर गांव के बाहर बेर के पेड़ पर शनिवार सुबह लटकी हुई लाश मिली। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना की जानकारी होने पर कोखराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्र्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लोग संदिग्ध बता रहे हैं। गांव में तमाम तरह की चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन


    सुनील सोनकर  (43) पुत्र मोतीलाल सोनकर टेढ़ीमोड़ चौराहा पर अंडे की दुकान लगाता था। सुनील की पत्नी विमला देवी करीब चार महीने से बीमार है। हाल ही में वह अपने मायके कुंडा (प्रतापगढ़) चली गई थी। सुनील अपने तीन बेटे ऋतिक, हार्दिक व शिवा के साथ घर में था। शनिवार सुबह सुनील का शव गांव से दो किमी दूर मीरापुर गांव के बाहर बेर के बाग में पेड़ पर लटकता हुआ मिला। गांव के लोगों ने शव देखा तो मौके पर लोगों का खासा मजमा लग गया।

सूचना पर कोखराज थाने की पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त होने के बाद सुनील के परिजन पहुंचे। टेढ़ीमोड़ चौकी प्रभारी अयोध्या प्रसाद ने पूछताछ के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि विमला मायके से वापस नहीं आ रही थी। इससे नाराज होकर सुनील अपने तीनों बेटों को भी कुंडा जाने को कह रहा था। इसको लेकर उसने बेटों को शुक्रवार रात जमकर डाटा भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें