फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से भिड़ी बोलेरो, दंपति घायल

Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मंझनपुर जिला अस्पताल इलाज कराने आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार दंपति घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन


पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी राजू उर्फ अमन (25) पुत्र सुखलाल सरोज बुधवार की सुबह अपनी पत्नी कमला देवी को बोलेरो में बैठाकरइलाज कराने मंझनपुर जिला अस्पताल आ रहा था। वह जैसे ही टेंवा नहर के पास पहुंचा सड़क पर बैठे चरवाहों को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गया। हादसे में बोलेरो सवार दंपति को गंभीर चोटें आई। आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दंपति के घायल होने की सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें