फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में संविदा कर्मी पर मुकदमा

Wed, 30 Aug 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सैता उपकेन्द्र में तैनात संविदा लाइनमैन को ट्रांसफार्मर छिपा कर रखना महंगा पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत पर मूरतगंज चौकी पुलिस ने सोमवार  रात पल्हाना गांव से ट्रांसफार्मर बरामद किया। आरोपी लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव निवासी केशन के घर के पीछे लकड़ी नीचे बिजली का ट्रासफार्मर छिपा कर रखा गया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने चायल विधायक संजय गुप्ता से मामले की शिकायत की। सोमवार शाम विधायक ने घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी। छिपा कर रखे गए चोरी के ट्रांसफार्मर को मूरतगंज चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया। केशन ने पुलिस को बताया कि सैंता उपकेन्द्र में तैनात संविदा लाइनमैन संतोष कुमार ने चोरी से लाकर रखा था।

कहा था कि दूसरे का है, एक दो दिन में वह ट्रांसफार्मर उठा ले जाएगा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ट्रांसफार्मर  कब्जे में लेते हुए लाइनमैन के करतूत की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी। देर रात पुलिस ने आरोपी लाइनमैन संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि आरोपी लाइन मैन के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें