फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को कुचला, मौत

Fri, 15 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज(कौशाम्बी)। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर मूरतगंज बाजार के समीप ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइकसवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौक पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के जुगवा पंसौर गांव निवासी फूलचंद्र (38) पुत्र रामसरन किसान है। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से मूरतगंज बाजार आ रहा था। बताया जाता है कि  जैसे ही वह जीवनगंज मोड़ के समीप पहुंचा तभी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत भाग निकला। हादसा देख लोग घटनास्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें