फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Tue, 24 Oct 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी के फरीदनपुर गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रविवार शाम किसी काम से करारी बाजार गया था। बताया जा रहा है कि रात वह बाइक से घर लौट रहा था। फरीदनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें