फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद करने लगे बहू का उत्पीड़न, केस

Thu, 13 Jun 2019 12:26 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव में ब्याही एक महिला को शादी के बाद से ही ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहजादपुर गांव की माधवी देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली बात-बात पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। अक्सर उसे पीटा जाता था। कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। पर, ससुरालीजनों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। उधर, जुल्म सहते-सहते थकी महिला ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति वीरेन्द्र, देवर जितेन्द्र, नथन, ससुर गोकुल व सास सावित्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें