फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथीपर गांव में बरपा चोरों का कहर

Mon, 25 Dec 2017 09:04 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथीपर गांव में रविवार की रात बेखौफ चोरों ने जमकर तांडव किया। एक ही रात चोरों ने तीन घरों से नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। भुक्तभोगियों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैथीपर गांव निवासी सिद्दीक पुत्र जमाल रविवार  रात घर के भीतर बंद कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने बक्से से 20 हजार नगदी समेत करीब चालीस हजार का गहना पार कर दिया। यहां के बाद चोरों हरून के घर सेधमारी की। उसके मां के बक्से से सात हजार रुपए निकाल लिया। जाते-जाते चोर पड़ोसी रामसरन के घर से देशी घी का डिब्बा उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना से गांव में दहशत पसर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें