फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकवन का पुरवा गांव में बरपा चोरों का कहर

Sun, 22 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चिकवनकापुरवा गांव में शनिवार की रात बेखौफ चोरों का कहर बरपा। सात घरों से दीवार फांदकर नगदी समेत चोर लाखों का सामान पार कर गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवारों को सुबह जागने के बाद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


द्वाबा में बेखौफ चोरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात भी चोरों ने कोखराज के चिकवन का पुरवा गांव के  भैया लाल के घर दीवार फांदकर पांच हजार रुपये, बर्तन, कपड़े के साथ दो मोबाइल फोन पार कर दिया। भैयालाल का घर खंगालने के बाद चोरों ने शिवराज के घर से तीन हजार रुपये, मोबाइल आदि सामान पार किया।

इसी तरह से चोर गांव के द्वारिका प्रसाद, संतोष कुमार, संनीता देवी, संदीप कुमार के घर से दीवार फांदकर मोबाइल नगदी आदि सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह जागने के बाद हुई। एक ही रात सात घरों में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मौका मुआयना किया। चौकी प्रभारी मूरतगंज नागेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है। चोरों के गिरोह तक पहुंचने के लिए चोरी गए मोबाइलों को सर्विलांस में लगा दिया गया है। जल्द ही चोरों का गिरोह पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें