फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात नौ घरों में चोरी

Fri, 19 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा/सरायअकिल (ब्यूरो)। जाड़े में पुलिसकर्मियों के सोने का फायदा उठाते हुए चोर कौशाम्बी में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं कर रहे हैं। बुधवार की रात भी बेखौफ चोरों ने सरायअकिल क्षेत्र के चार गांव के नौ घरों से नगदी, गहने, कपड़े, बर्तन समेत लाखों का सामान पार दिया। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव की रहने वाली रानीदेवी ने बताया कि बुधवार को वह परिवार समेत रिश्तेदार के घर बरियावां चली गई थीं। रात ताला तोड़कर चोर घर बनवाने के लिए रखा 80 हजार रुपये के साथ ही सोने की जंजीर, झुमका, टाप्स, चांदी की करधनी, हाफपेटी, पायल, बर्तन, कपड़े समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घर से चोरी गए संदूक, अटैची गांव के बाहर खेत में फेंकी मिली। इसी तरह से चोरों ने गांव के रामलाल के घर में सेंध काटकर वहां से तीन हजार रुपये, अंगूठी, लाकेट, चेनपट्टी, कपड़े, बर्तन पार किया है। इसी तरह से चोरों ने गांव के मेवालाल, श्यामलाल के घर से भी गहने, कपड़े आदि हजारों रुपये का सामान चोरी किया है। वहीं क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी पूनीलाल प्रजापति भी सोमवार की रात बेखौफ बदमाशों ने चोरी की। घर के बाहर छप्पर में सो रहे पूनीलाल को बंधक बनाकर चोरों ने दरवाजा खुलवाया और कपड़ों से भरी अटैची, संदूक के साथ सोने की जंजीर, पायल और छह हजार रुपये उठा ले गए। इसी तरह से खरसेन का पुरा गांव निवासी भजनलाल और दशरथलाल के घर का ताला तोड़कर चोर वहां से कपड़े, बर्तन, गहने आदि ले भागे। वहीं बरई गांव के छेदीलाल सेन के घर से 2600 रुपये, कपड़ों से भरे तीन बैग, बर्तन और श्रीराम शुक्ला के घर से कपड़ा, बर्तन आदि सामान चोर उठा ले गए।  

 कौशाम्बी में हफ्तेभर से बेखौफ चोर रोजाना किसी न किसी का घर खंगाल रहे हैं। सोमवार की रात भी चोरों ने जिल्लापर (कोखराज) गांव के रिटायर्ड दरोगा के घर सेंध लगाकर 20 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के गहने, कपड़े, बर्तन आदि उठा ले गए थे। इसी तरह से चोरों ने मंगलवार की रात पश्चिमशरीरा के बड़हरी गांव के रहने वाले फौजी के यहां भी गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब पांच लाख का सामान पार किया था। दोनों घरों में हुई चोरी की सूचना पर इलाकाई पुलिस, डाग स्कवायड की टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने भुक्तभोगियों की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। पर, दोनों घटनाओं का पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें