फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालसलाम के गढ़ में अफसरों ने दी दबिश

Thu, 29 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी चायल ने बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ लालसलाम के गढ़ केवटपुरवा में छापेमारी की। अफसरों ने दो दर्जन घरों को एक-एक करके खंगाला। इस दौरान 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को दबोचा गया। वहीं कई क्विंटल लहन भी नष्ट कराई गई। एसडीएम का दावा है कि क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


मलीहाबाद और उन्नाव में कच्ची शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद कौशाम्बी भी अफसर हरकत में आए हैं। प्रशासन और पुलिस अफसरों ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसीक्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी रजनीश मिश्र और क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र क्षेत्र के केवटपुरवा गांव में छापेमारी की। एसडीएम ने बताया कि 24 घरों की जांच की गई है। इस दौरान 30 लीटर कच्ची शराब और एक युवक को पकड़ा गया है। यह गांव लालसलाम का गढ़ माना जाता है।

इससे यहां अफसर दबिश देने की ताकत नहीं जुटा पा रहे थे। बता दें कि जिलाधिकारी की समीक्षा में सरायअकिल और पिपरी क्षेत्र में कच्ची शराब के करोबार चलने का मामला सामने आया था। डीएम ने एसडीएम और सीओ को कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी थी। मनमानी पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। एसडीएम का दावा है कि क्षेत्र में कच्ची शराब कारोबार कतई चलने नहीं दिया जाएगा। एक-एक गांव की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापामारी में एसओ सरायअकिल विपिन त्रिवेदी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें