फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार की कोशिश

Fri, 30 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार की शाम गांव के ही युवक ने दुराचार की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। उलाहना देने जाने पर आरोपी युवक और उसके घरवालों ने मां-बेटी गई किशोरी और उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे वह खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उसे खेत की ओर अकेली जाते देख गांव के ही एक युवक ने धरदबोचा। उसे अरहर के खेत में घसीटकर दुराचार की कोशिश की गई। चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख युवक धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, घर लौटी किशोरी ने पड़ोसी युवक की सारी करतूत मां से बताई।

मां उसे लेकर पड़ोसी के घर उलाहना देने गई थी। आरोप है कि उलाहना देने जाने पर युवक और उसके घरवालों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांववालों ने आकर बीच बचाव किया। शुक्रवार की सुबह महिला ने घटना की नामजद शिकायत पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने पिटाई से घायल मां-बेटी का नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार भी कराया। एसओ पुरामुफ्ती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें