फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग की चार दुकानों पर तहसील प्रशासन का छापा

Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
आखिरकार आबकारी अधिकारी की पोल खुल गई। भांग की दुकानों पर गांजा बिक रहा है। मामले को डीएम ने संज्ञान लिया तो हड़कंप मच गया। डीएम की फटकार के बाद रविवार को तहसील प्रशासन की टीम ने  मोर्चा संभाल लिया। एसडीएम, तहसीलदार की टीम ने भांग की दुकानों में छापेमारी कर गांजा बरामद किया। दुकान में मिले सेल्समैन को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से भांग के दुकानदारों के साथ-साथ तस्करों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


भांग की दुकानों में प्रतिबंधित गांजे की बिक्री को लेकर अमर उजाला ने मुहिम छेड़ रखी है। पिछले तीन दिनों से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने एसडीएम और आबकारी को छापेमारी का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने सरांय अकिल कस्बे की भांग की दुकान पर छापा मारा। दुकान में कल्लू मिश्रा मौके पर मिला। तलाशी लेने पर दुकान से 74 पुड़िया गांजा एसडीएम के हाथ लगा। उन्होंने सेल्समैन को पकड़कर लेकर गांजा समेत सराय अकिल पुलिस के हवाले कर दिया।

नायब तहसीलदार चायल ने पूरामुफ्ती थाने के काजीपुर स्थित भांग की दुकान में छापेमारी की। यहां से उन्होंने 60 पुड़िया गांजे की बरामदगी दिखाई। नायब तहसीलदार ने बरामद पुड़िया और सेल्समैन को पूरामुफ्ती पुलिस के हवाले कर दिया। इसी तरह एसडीएम सिराथू ने कस्बा सिराथू और अजुहा की दुकान में छापेमारी कर लगभग एक किलो गांजा बरामद किया। अजुहा से एसडीएम ने सेल्समैन भोला लोदी को हिरासत में लेकर अजुहा चौकी भिजवा दिया। दोनों तहसीलों में छापेमारी से भांग के दुकानदारों और जिले के गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


 डीएम अखंड प्रताप सिंह ने भांग की दुकानों पर बिक रहे गांजे के खिलाफ छापेमारी का निर्देश तीनों तहसीलों के एसडीएम को शनिवार की शाम दिया था। डीएम के आदेश के बाद रविवार की सुबह से ही एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव और सिराथू विवेक चतुर्वेदी ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र की दो-दो दुकानों पर छापेमारी कर गांजे की बरामदगी भांग की दुकानों से की लेकिन यह अभियान सदर तहसील में नहीं चल सका। मामले में एसडीएम सदर लालजी मिश्र का कहना है कि वह किसी काम से बाहर हैं। इसके चलते अभियान नहीं शुरू हो सका। लौटते की छापेमारी शुरू करा दी जाएगी। बहरहाल डीएम के आदेश का असर रविवार की सुबह से जिले में दिखने लगा है।

 भांग की दुकानों में गांजे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए डीएम ने तीनों एसडीएम और डीओ आबकारी बीपी मानिक को छापेमारी का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर सिराथू और चायल तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन डीओ आबकारी पर डीएम के आदेश का तनिक भी असर पड़ा है। उन्होंने छापेमारी करना तो दूर एक भी दुकान पर यह कहने तक नहीं पहुंचे कि गांजा बेचना बंद कर दें। ऐसे में गांजा तस्करों से उनकी मिली भगत होने का साफ इशारा हो रहा है। बहरहाल आबकारी अधिकारी भले ही कार्रवाई न करें तहसील प्रशासन के हरकत में आने के बाद अब भांग के दुकानदारों की खैर नहीं है।

तहसील प्रशासन ने भांग की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन एसडीएम चायल और सिराथू की टीम को सफलता मिली है। छापेमारी का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक भांग की दुकानों से गांजा की बिक्री पूर्ण रूप से बंद नहीं हो जाती। मामले में डीओ आबकारी से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें