फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के खाते से उचक्कों ने 10 हजार उड़ाए

Sat, 20 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पुरामुफ्ती इलाके के एक इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ रहे बीटेक के छात्र के खाते से उचक्कों ने 10 हजार रुपये की शापिंग कर ली। इन उचक्कों ने बैंककर्मी बनकर युवक से एटीएम कार्ड लाक होने का बहाना बताकर उसका पिन नंबर हासिल कर लिया। शुक्रवार को खाते से खरीददारी का मैसेज मोबाइल पर आने से युवक के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन


इलाहाबाद (मऊआइमा) के गहरपुर गांव का निवासी दिवाकर यादव पुरामुफ्ती स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक का छात्र है। उसने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके मोबाइल पर काल करके एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताकर उसे बताया कि उसका एटीएम लाक होेने वाला है। इस झांसे से उचक्के  ने उससे उसके कार्ड का पिन नंबर हासिल कर लिया था। इसके करीब दो घंटे बाद युवक के मोबाइल में पांच बार मैसेज आया। इससे उसे पता चला कि उसके खाते से किसी ने 10 हजार रुपये की खरीददारी कर ली है। खाते से 10 हजार रुपये की रकम गायब देख भुक्तभोगी छात्र के होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी।

साथ ही पुरामुफ्ती कोतवाली जाकर उसने पुलिस को भी घटना की तहरीर दी। एसओ पुरामुफ्ती ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से उसे काल आई थी। वह पश्चिम बंगाल की प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि थोड़ी सी लापरवाही पर उचक्के लोगों के खाते से लगातार मोटी रकम उड़ा रहे हैं। बीते साल भर में जिले के करीब एक दर्जन से अधिक लोग इन उचक्काें की गिरफ्त में आकर फंस चुके हैं। लगातार इस तरह की खबरें भी छप रही हैं। इसके बाद भी पढ़े लिखे लोग भी उचक्कों के झांसे में आकर अपने पैसे गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें