फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले भाई ने युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
goli
विज्ञापन
क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद के चलते सौतेले भाई ने एक युवक को गोली मार दी। घायल को एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फरीदपुर सलेम निवासी भैरवलाल पुत्र संपत किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। सौतेले भाई बुधराम से जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। बुधवार सुबह भी बहश होने लगी। इस दौरान बुधराम ने भैरवलाल को गोली मार दी। बाएं कंधे और सिर पर गोली लगते ही भैरवलाल गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को चायल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। देर शाम पुलिस ने सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अभियुक्त ने जुर्म कुबूल कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से हत्या के प्रयास में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें