फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसरा गांव में सर्पदंश से अधेड़ की मौत

Sun, 17 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव में शनिवार को एक मत्स्य पालन कर्मी की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। अधेड़ की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र का रहने वाला बच्चा लाल (45) पुत्र श्याम लाल मंझनपुर में मत्स्य पालन विभाग में कर्मचारी था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वह भोर मे शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच उसको जहरीले सांप ने डस लिया। उसने वापस घर आकर यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर झाड़फूंक कराने के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कर्मी की मौत पर परिजनों की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, कर्मी के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें