फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण की कोशिश

Sun, 31 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाने के एक गांव में शुक्रवार की शाम गांव के ही एक युवक ने चाकू की नोक पर किशोरी के अपहरण की कोशिश की। किशोरी बहन के घर आई थी। शोर मचाने पर बचाव करने पहुंचे किशोरी के बहनोई, बहन समेत छह लोगों पर चाकू से हमलाकर आरोपी ने घायल कर दिया। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जीजा के घर उसकी साली आई हुई थी। शुक्रवार की शाम वह घर के सामने बर्तन धुल रही थी।

इसी बीच गांव का एक युवक हाथ में चाकू लेकर पहुंचा और युवती को दबोचकर ले जाने लगा। युवती ने शोर मचाया तो उसकी बहन और बहनोई बचाव के लिए पहुंचे। इस पर युवक ने दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद परिवार के चार अन्य लोग मदद के लिए आए तो उन्हें भी आरोपी ने चाकू से मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। मामले की तहरीर पीड़िता ने शनिवार की सुबह पूरामुफ्ती थाने में दी। तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उधर घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें