फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से भट्ठा मुंशी की मौत

Mon, 04 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती इलाके के बेगमपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के मुंशी बलवंत (40) को रविवार  शाम घर जाते वक्त तेवारा मोड़ पर पीछे से आए लोडर ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में अज्ञात लोडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चरवा थाने के बबुरा गांव का बलवंत (40) पुत्र रामप्रताप पूरामुफ्ती इलाके के बेगमपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। रविवार शाम लगभग छह बजे काम खत्म कर बाइक  से वह वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह तेवारा मोड़ के पास पहुंचा कि पीछे से आए बेकाबू लोडर ने  उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना देख आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

 हादसे की खबर पाकर परिवार के लोग थोड़ी ही देर में रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। बलवंत की मौत से उसके परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें